रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की एक बड़ी खेप मंगवाई थी, जिसमें कुल 13 ग्लॉक पिस्टल शामिल थीं।
अब तक पुलिस 6 ग्लॉक पिस्टल बरामद कर चुकी है, जबकि 7 पिस्टल अभी भी गिरोह के सदस्यों के पास होने की आशंका है। पुलिस इन बचे हुए हथियारों को लेकर सतर्क है और संबंधित अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें – जब कर्म से बदलती है किस्मत की रेखा”
अधिकारियों के अनुसार, बरामद हथियारों में 2 पिस्टल रांची से, 1 लातेहार से, 1 पलामू से, और बाकी 2 पिस्टल विभिन्न स्थानों से मिली हैं।पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी यह साबित करती है कि गिरोह राज्य में बड़े अपराधों की साजिश रच रहा था। अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस इस ऑपरेशन को हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।
ये भी पढ़ें – आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मूलांक भविष्यफल
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)देश को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से मुक्त करने के उद्देश्य से…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बुधवार को सैकड़ो की संख्या मे सपा कार्यकर्ताओ ने आमजनमानस के साथ सपा…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश…
मऊ( राष्ट्र की परम्परा )जनपद मऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला…
औरैया।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद न्यायालय औरैया में माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं माननीय उच्च न्यायालय,…