श्वेतिमा माधव प्रिया की अमृतवाणी से गूंजा रामलीला मैदान

  • सबसे कम आयु की अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास ने कपिल उपाख्यान, शिव चरित्र व ध्रुव चरित्र का किया भावपूर्ण वर्णन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन विश्व की सबसे कम आयु की अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने अपनी दिव्य वाणी से कथा का ऐसा अमृत बरसाया कि उपस्थित हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
तीसरे दिवस की कथा में श्वेतिमा माधव ने कपिल उपाख्यान, शिव चरित्र एवं ध्रुव चरित्र को अत्यंत सुंदरता से प्रस्तुत किया। कपिल मुनि और देवहुति संवाद में श्वेतिमा जी ने सांख्य दर्शन का सरल और प्रभावशाली विवरण देकर आत्मा-परमात्मा के संबंध को स्पष्ट किया।
शिव चरित्र के माध्यम से बाल कथा व्यास ने भगवान शिव के वैराग्य, त्याग और कल्याणकारी स्वरूप का जीवंत चित्रण किया। हर हर महादेव के जयघोषों से वातावरण शिवमय हो उठा। ध्रुव चरित्र की कथा जब श्वेतिमा जी ने आत्मीय स्वर और भावपूर्ण शैली में सुनाई, तो श्रोताओं की आँखें नम हो गईं।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में सुनीशा श्रीवास्तव एवं उनके पति सुनील श्रीवास्तव ने विशेष पूजन संपन्न किया। व्यास पूजन का सौभाग्य आचार्य गौरव पाण्डेय को प्राप्त हुआ। संगीत पक्ष को और प्रभावशाली बनाने में मदन मोहन मालवीय, सुमित सिंह एवं नंदन मिश्रा ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई।
गोरखपुर शहर के रामलीला मैदान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ एक महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन था। इस कार्यक्रम में विश्व की सबसे कम आयु की अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने अपनी दिव्य वाणी से कथा का ऐसा अमृत बरसाया कि उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुंदन उपाध्याय, विष्णु शंकर श्रीवास्तव, नीतू, रंजना सिंह, विजय श्रीवास्तव,संदीप त्रिपाठी, चंचला शुक्ला, शत्रुघ्न सिंह, मृति श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव, समीर, हर्ष, बाल भक्त सौराष्ट्र, डा. रागिनी पाण्डेय, डा. एहसान सहित, छायांकन जय सिंह, प्रेम नाथ मिश्रा, विशाल दूबे सहित सैकड़ों श्रद्धालुजन सम्मिलित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

20 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

20 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

20 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

20 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

20 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

20 hours ago