रामाजी यादव अध्यक्ष तो ज्ञान प्रकाश मिश्रा मंत्री निर्वाचित हुए

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देवरिया का त्रिवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन सदर बी.आर. सी. स्थित शिक्षक भवन में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक उपेंद्र पांडेय तथा संजीव कुमार राय, मंडल अध्यक्ष केसरी इंद्र प्रताप राय की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें रामजी यादव को अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्र को महामंत्री तथा उमेश चंद को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मंत्री पद पर बालेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार यादव, श्याम देव यादव, सुनील यादव, शिवानंद यादव, हृदयानंद भारती, विपिन दुबे तथा संयुक्त मंत्री के पद पर संजय प्रजापति, धनेश कुमार, सुमेध सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। लेखाकार तथा ऑडिटर पद पर भी निर्विरोध निर्वाचित हुए, निर्वाचन प्रक्रिया में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक उपेंद्र पांडेय तथा संजीव कुमार राय प्रदेश के संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार मित्तल, मंडल अध्यक्ष के केसरी इंद्र प्रताप राय, मंडल महामंत्री अखिलेश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में देवरिया जनपद की कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष मंत्री तथा समस्त डेलीगेट के अलावा अध्यापक भी उपस्थित रहे। इस दौरान अजय कुमार यादव संजय कुमार ओमप्रकाश अकेला प्रभु नारायण सिंघानिया नरेंद्र यादव विपिन कुमार मांझी सुनीता सिंह शुभ नारायण सिंह ओम प्रकाश कुशवाहा राकेश कुमार लक्ष्मण कुमार धनेश प्रसाद राज कपूर गूंजा गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे l

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

2 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

14 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

15 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

15 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

15 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

15 hours ago