सलेमपुर में निकाली गई राम नाम शोभायात्रा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के पुरैना में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की भव्य शोभायात्रा पुरैना हनुमान मन्दिर से सलेमपुर तक निकाली गयी।
कार्यक्रम का नेतृत्व केदार दूबे ने किया।हनुमान मंदिर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और सांसद रविन्दर कुशवाहा ने भजन कीर्तन भी गाया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के साथ में भी जश्न का माहौल है। इस दिन को दीपावली और रामनवमी की तरह मनाया जा रहा है। झंडा, बैनर एवं रामधुन से पूरा देश राममय हो गया है।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद दिव्य और अलौकिक राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि मंदिर निर्माण के साक्षी बने हैं। उन्होंने ने सभी हिन्दू जनमानस से 22 जनवरी को मंदिर और घर को सजा कर दीपोत्सव मनाने की अपील की।
शोभायात्रा का स्वागत पिपरा भानमति, मनिहारी में अनूप उपाध्याय के नेतृत्व में,महदहा, जमुआ,कोतवाली सलेमपुर,सोहनाग मोड़,बस स्टैंड पर किया गया।
कार्यक्रम में अमरेश सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,रविशंकर मिश्र,राजाराम दूबे,अजय सिंह,जितेन्द्र सिंह,अमित सिंह,नागेन्द्र गुप्ता,श्रीचन्द्र दूबे,अमरदत्त यादव,अशोक तिवारी,पुनीत यादव,अवधेश मद्देशिया, इन्द्रजित मौर्या,सलटू पाण्डेय,अजीत सिंह,उमाकांत मिश्रा,विनय पाण्डेय,बृजेश कुशवाहा,नवनाथ पाण्डेय,दीपक श्रीवास्तव,दीपक सिंह,कुंदन सिंह,रंगोली दूबे,अशोक कुशवाहा,सुनील स्नेही आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

5 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

5 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

5 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

6 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

6 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

6 hours ago