राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है: केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्या में राम मंदिर बनने से कई विपक्षी पार्टियों का हाजमा खराब: उप मुख्यमंत्री

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “राम मंदिर बनने से कई विपक्षी पार्टियों का हाजमा खराब हो गया है और वे बनावटी राम भक्त बन गए हैं। उन्हें वह दिन भूल गया जब उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी।राम द्रोही भी बन भक्त बन गए हैंl राम मंदिर राष्ट्र मंदिर हैl”
उक्त आशय के विचार जिले के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के करमैनी गांव में बुधवारको “विकसित भारत संकल्प यात्रा ” के आयोजन में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के गारंटी योजना की उपलब्धियों को बताते हुए सपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में रोज दंगे होते थे और आज विकास हो रहा है। सड़क का काम तेजी से हो रहा है। भारत संकल्प यात्रा मोदी जी की गारंटी की गाड़ी है। इस यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर शब्दों के बाण चलाए। सपा प्रमुख और विपक्ष पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने कहा कि पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। अखिलेश यादव परिवार से ज्यादा नहीं सोंच सकते। भाजपा ने मध्य प्रदेश में एक यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। इस बात से अखिलेश यादव बेहद निराश हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक व्यक्ति की हर समस्या के समाधान की यात्रा है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर समस्या के समाधान की गारंटी है। विकसित भारत के संकल्प के साथ, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश व प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रही है। अब आम लोगों ने इस यात्रा की कमान संभाल लिया है। हर व्यक्ति इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव, शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। इसका अधिक से अधिक लाभ आप सब लोग उठाएं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। हमारा संकल्प, विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,
विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, सांसद ई. प्रवीण कुमार निषाद, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, पूर्व सांसद गण इंद्रजीत मिश्र व अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतबान राय, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, कौशलेश सिंह दीपू, ज्ञानेंद्र मिश्र, राकेश कुमार त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि आनंद तिवारी, सुधांशु सिंह, हैप्पी राय, ब्रह्मानंद,ब्लॉक प्रमुख मेंहदावल प्रतिनिधि बसन्त तिवारी सहित हजारों लोग उपस्थित रहेl

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

6 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

12 hours ago

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

2 days ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

2 days ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

4 days ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

4 days ago