राम लीला समिति नौसोपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

अधिरोहण सामाजिक संस्थान ने किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के राम लीला महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ जिले की राम लीला समिति नौसोपुर ने, पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अधिरोहण सामाजिक संस्थान ने समिति को भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अधिरोहण सामाजिक संस्थान की संस्थापिका ज्योति सिंह और सहयोगी शारदा त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने समिति के अध्यक्ष अंजनी सिंह, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष हरि शंकर तिवारी, महामंत्री राकेश तिवारी और समिति के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
ज्योति सिंह ने कहा, “मऊ की राम लीला समिति नौसोपुर ने पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयास से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। यह उपलब्धि केवल मऊ ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।”
शारदा त्रिपाठी ने कहा, “इस समिति ने रामायण की संस्कृति और आदर्शों को कायम रखा है।

Karan Pandey

Recent Posts

सैटेलाइट से खुलासा: कतर में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम हाई अलर्ट पर

दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…

3 hours ago

ठंड बढ़ेगी! देवरिया में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…

3 hours ago

राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का हमला, एपस्टीन फाइल्स पर दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…

3 hours ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

7 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

7 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

7 hours ago