रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हर समय सतर्क

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 27 जून, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, छपरा को सुपुर्द किया गया।
जबकि 27 जून, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर गाड़ी संख्या-19091 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को 09 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, मऊ को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में 27 जून, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को प्लेटफार्म संख्या-02 पर 12 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली, पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
वही 27 जून, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बनारस द्वारा गाड़ी संख्या-12167 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया, यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 27 जून को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मऊ द्वारा मऊ-इंदारा स्टेशन के मध्य यात्री का गिरा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 26 जून, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बनारस को प्लेटफार्म संख्या-03 पर 14 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन बनारस को सुपुर्द किया गया । 25 जून, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा प्लेटफार्म संख्या-01 से यात्री का छूटा एक मोबाइल बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल को उसे सुपुर्द किया गया। इस तरह से रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों व उनके सामानों की सुरक्षा को लेकर सजग रहती हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago