रेलवे कर्मचारियों ने मानव वीरता का जश्न

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने मंडलीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अमृत कलश के साथ ‘मेरी माटी मेरा देश’ राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत भारत की मिट्टी और वीरता का जश्न मनाते हुए भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने,गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने एवं अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गई।ज्ञातव्य हो की ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान भारत की स्वतंत्रता की 76 वीं वर्षगांठ मनाने का एक अनूठा और नया तरीका है। सभी लोग अपने मूल स्थानों या ऐतिहासिक महत्व के स्थानों की मिट्टी संस्कृति मंत्रालय को भेजकर राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग ले सकते हैं। इस मिट्टी का उपयोग आगे अमृत वाटिका बनाने में किया जाएगा। भारत के 77 वे स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा। प्रधानमंत्री जी ने ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का सुझाव देते हुए कहा था कि इसकी टैगलाइन ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ किया है। अभियान के अनुसार, “राष्ट्रव्यापी अभियान राष्ट्र और बहादुरों की उपलब्धियों का जश्न मनाने को लेकर है। प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात एपिसोड 103 में कहा था, ”इसके तहत हमारे अमर शहीदों की याद में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान के तहत देशभर में ‘अमृत कलश यात्रा’ भी आयोजित की जा रही है जो देश के कोने-कोने से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएगी। 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी। ये ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी भव्य प्रतीक बनेगी। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान भारत की मिट्टी और वीरता का जश्न मनाने का एक विचार है। इसमें विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों के बीच बातचीत बढ़ाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने हेतु उपकरण का कार्य करेगी ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री राजेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) श्री अनुभव पाठक,मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा एवं मंडल कार्यालय पर कार्यरत कर्मचारी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

27 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

4 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

4 hours ago