संसद की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेसियों ने बताया लोकतंत्र की जीत
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर राहुल गांधी के संसद की सदस्यता बहाल होने पर खुशी का इजहार करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ता और मजबूती से लोकतंत्र की लड़ाई को बल प्रदान करेंगे। जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी वास्तव में जन जन के प्रिय नेता हैं।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद वह अब पूरी दमदारी के साथ आमजन की आवाज बुलंद करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि इस निर्णय से विपक्ष को बल मिलेगा, आगामी चुनाव में सब मिलकर भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। बैठक को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, अशोक मद्देशिया, डॉ नरेंद्र यादव, चुन्नु श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, सतीश यादव, दयाशंकर यादव, सन्नी पांडेय, डॉ याहिया अंजुम,सैयद फिरोज अहमद, सूच्चन खान,परमानंद प्रसाद, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद,राजेंद्र तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।
हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…
सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…
हाइटेंशन लाइन बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप महराजगंज(राष्ट्र की…