राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे का किया स्वागत, लेकिन उठाया “वोट चोरी” का मुद्दा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे का स्वागत किया। गुजरात के जूनागढ़ में संवाददाताओं से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में लंबे समय से अशांति चल रही है और यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री अब वहां जा रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने एक बार फिर “वोट चोरी” का आरोप दोहराते हुए कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी जनादेश चुरा लिया गया। राहुल ने कहा, “देश का सबसे बड़ा मुद्दा वोट चोर का है। हर जगह लोग कह रहे हैं कि जनादेश चुरा लिया गया है।”

इसी बीच, विपक्षी दलों ने भी प्रधानमंत्री के इस दौरे पर सवाल उठाए हैं। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर आने में बहुत देर हो गई और अब जब वह जाएंगे, तो यह राज्य के लोगों के लिए मरहम जैसा होगा। वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी की यात्रा को औपचारिकता बताते हुए कहा कि उन्हें पहले जाना चाहिए था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी की मणिपुर यात्रा की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री केवल तीन घंटे मणिपुर में रहेंगे, जो राज्य के लोगों के लिए अपमानजनक है। रमेश ने सवाल किया कि इतनी जल्दबाज़ी में की गई इस यात्रा से आखिर क्या हासिल होगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर पहुंचेंगे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

ICC T20 World Cup 2026: CM योगी ने भारत की 61 रन की जीत पर दी बधाई

ICC T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार…

14 minutes ago

चन्द्रदेव का क्षय और अमृत से पुनर्जागरण: शास्त्रीय विवेचन

शास्त्रोक्त चन्द्रदेव कथा – एपिसोड 13 | चन्द्रदेव का तप, क्षय-रोग और अमृत स्नान की…

21 minutes ago

तंबाकू मुक्त भारत: कानून, नीति और राजनीतिक इच्छाशक्ति की परीक्षा

भारत में तंबाकू पूर्ण निषेध की तात्कालिक आवश्यकता: जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और नैतिकता पर निर्णायक विधायी…

22 minutes ago

16 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन

🕯️ 16 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय और वैश्विक इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्व16 फ़रवरी को…

22 minutes ago

रसड़ा युवक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा युवक हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ और सख़्त कार्रवाई करते…

55 minutes ago

आज जन्मे दिग्गज: कला से क्रिकेट तक 16 फ़रवरी का सफ़र

16 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: इतिहास, कला, राजनीति और खेल के चमकते सितारे 16…

1 hour ago