मुंबई एजेंसी।नया विवाद राहुल गांधी के सावरकर के बारे में दिये गये बयान से खड़ा हुआ है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के वाशिम में लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर अंग्रेजों के लिए ‘‘काम करते’’ थे। उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस के प्रतीक सावरकर हैं। वह दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे तो उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दीं।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी और बताया कि वह कितने बहादुर थे। उन्होंने कहा, ‘‘वह अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे।’’ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र में है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जहां-जहां जा रहे हैं वहां-वहां की सरकारों पर तो निशाना साध ही रहे हैं साथ ही इस दौरान वह कई गलतियां भी कर दे रहे हैं जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो जा रहा है।
कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना ने राहुल गांधी के बयान से दूरी बनाते हुए वीर सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग की है। मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने सबसे पहले वीर सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग की थी और हम इस मांग पर कायम हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के बारे में ‘‘पूरी तरह झूठ’’ बोल रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदुत्व विचारक के अपमान का उचित जवाब देंगे। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिंदे ने साथ ही उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का अपमान किया गया लेकिन ठाकरे ने इस पर नरम रुख अपनाया। हम आपको बता दें कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तब भी राहुल गांधी वीर सावरकर के बारे में अपमानजनक बातें कहते रहते थे। उधर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने मांग की है कि दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का अपमान करने के लिए राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकी जाए।रंजीत सावरकर ने राहुल गांधी पर भड़कते हुए उन्हें सीरियल अपराधी करार दिया है और कहा है कि वह पहले भी ऐसा करते रहे हैं। रंजीत सावरकर ने कहा है कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के तहत वीर सावरकर का अपमान करती है।
इस बीच, वीर सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं हमारे नेता स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने के लिए शिकायत दर्ज कराऊंगा।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…