आयरलैंड में भारतीय मूल की 6 साल की बच्ची पर नस्लीय हमला, मां बोलीं – “अब लगता है कि मैं यहां की नहीं हूं”

वॉटरफोर्ड /आयरलैंड (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आयरलैंड में नस्लीय हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वॉटरफोर्ड शहर का है, जहां 6 साल की भारतीय मूल की मासूम बच्ची रिया नवीन (बदला हुआ नाम) को न केवल जातीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, बल्कि उस पर हिंसक हमला भी किया गया।

घटना उस वक्त हुई जब रिया अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी 12 से 14 साल के उम्र के करीब एक दर्जन किशोरों का एक गैंग वहां आया और बच्ची को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे “गंदा” कहा और “भारत वापस जाने” की बात कही। इसके बाद बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
रिया की मां आरती (बदला हुआ नाम) ने आयरिश मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमलावरों ने न सिर्फ उनकी बच्ची के चेहरे पर मुक्का मारा, बल्कि उसके निजी अंगों को साइकिल से चोट पहुंचाई। इसके अलावा बच्ची की गर्दन पर भी वार किया गया और उसके बाल खींचे गए। यह हमला इतना क्रूर था कि 6 वर्षीय मासूम मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से बुरी तरह घायल हुई है।

“अब लगता है कि मैं यहां की नहीं हूं” – मां की भावुक प्रतिक्रिया,इस घटना के बाद रिया की मां आरती ने कहा, “मुझे भारतीय होने पर गर्व है, लेकिन मैं आयरिश नागरिक बनकर भी खुश थी। यह मेरा दूसरा देश है। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं यहां की नहीं हूं।”
उन्होंने बताया कि वह वर्षों से आयरलैंड में रह रही हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं अब डराने लगी हैं और उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है।

प्रशासन और स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रिया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय समुदाय के कुछ लोगों ने इस घटना की निंदा की है और पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता दिखाई है। लेकिन यह सवाल अब और गहरा हो गया है कि क्या आयरलैंड में नस्लीय हमलों के खिलाफ पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं?

बढ़ते नस्लीय हमले – एक गंभीर चिंता
इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्रवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग आयरलैंड जैसे विकसित देश में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। खासकर जब ऐसी घटनाओं के शिकार मासूम बच्चे बनते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए एक शर्मनाक और चिंताजनक संकेत है।
भारतीय समुदाय की ओर से मांग की जा रही है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और सरकार नस्लीय हमलों के खिलाफ कठोर नीतियां अपनाए। यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं है, बल्कि उन हजारों प्रवासी परिवारों की भी चिंता है जो अपने बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य की उम्मीद में विदेशों में बसे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

5 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

5 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

9 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago