बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड पथरदेवा के 20 कंपोजिट और 15 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने भाग लिया और विज्ञान से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों का चयन कर खंड शिक्षा अधिकारी को सूचित किया गया। कुल मिलाकर पथरदेवा ब्लॉक से 105 छात्रों का चयन ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रतियोगिता की निगरानी की और कार्यक्रम संचालन के लिए विज्ञान एआरपी केशव प्रताप शाही को नामित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पथरदेवा विकासखंड के पांचों एआरपी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
मुख्य रूप से कंपोजिट विद्यालय बाबूपट्टी, उच्च प्राथमिक विद्यालय नोनियापट्टी, कंपोजिट विद्यालय देवघाट, कंपोजिट विद्यालय मालवाबर बनरही और उच्च प्राथमिक विद्यालय मेडिपट्टी के छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों और एआरपी को उनके कर्तव्यों का सही पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
शारदीय नवरात्र: थावे से देवरिया तक मां के दरबार में भक्तों का तांता, जयकारों से…
चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…
सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…
कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…
यूपी की सियासत में हलचल! 2027 चुनाव से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर क्यों…