Categories: NewsbeatUncategorized

मीडिया पर उठे सवाल पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप

अपनी ही बच्ची से मिलने से रोका

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मीडिया को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है क्योंकि वह जमीन पर उतरकर सच को उजागर कर प्रशासन और शासन को आमजनमानस की समस्याओं से अवगत कराता है। यदि ऐसे में मीडिया पर ही सवाल उठने लगे तो, यह पत्रकारिता के लिए गंभीर विषय है।सूत्रों की माने तो सिधारी थाने में नरौली के रहने वाले डॉक्टर अशोक सिंह पुत्र राजदेव सिंह ने, तहरीर देकर तथाकथित महिला संगठन व कुछ तथाकथित पत्रकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए 34, 323, 504, 308, 392, 452 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया। डॉक्टर अशोक सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 20 मार्च दिन सोमवार को दोपहर के समय आकांक्षा, पूनम शर्मा व 7-8 अज्ञात महिला और पुरुष धारदार हथियार लेकर हमला करने की नियत से अपशब्दों का प्रयोग करने लगे, पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो हाथापाई कर गले की चैन और रोलेक्स घड़ी छीन लिया और चेतावनी देते हुए चले गए। वही दूसरा पक्ष आकांक्षा सिंह पत्नी स्वर्गीय मनीष सिंह समेदा की मूल निवासी है, जिन्होंने 20 मार्च को ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न व अपनी ही 5 साल की बच्ची से अलग करने का आरोप लगाते हुए, आला अधिकारियों को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई थी। आकांक्षा का कहना है की जब वह अपनी ही बच्ची से मिलने का प्रयास किया तो उसे मारा पीटा गया। मेरे व मेरे समर्थन मे गई महिलाओ व पत्रकारों पर किया गया मुकदमा राजनीतिक दबाव व द्वेष की भावना से की गई कार्यवाही है, ताकि मैं अपनी ही बच्ची से न मिल सकू और मुझे न्याय न मिल सके। मुझे प्रशासन की कार्यवाही व न्याय पर पूर्ण विश्वास है। वही पुलिस प्रशासन का कहना है की दोनो पक्षों की विवेचना की जा रही है, जो भी दोषी पाया जायेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है की न्याय की दहलीज तक कौन पहुंचता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

13 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

15 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

23 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago