Categories: Uncategorized

शासनादेशों को दरकिनार कर अपनी मर्जी से विभाग चला रहे हैं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी

आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने जांच की मांग की

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शासनादेशों को दरकिनार कर अपनी मनमानी कर रहे हैं। जिसको लेकर ठेकेदारों में भारी नाराजगी आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने इस मामले को लेकर मुख्य अभियंता पत्र लिखा है और अधिकारियों खासकर गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता के कार्यो की जांच की मांग की है।

मुख्य अभियंता को भेजे गए पत्र में आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा है की अधीक्षण अभियंता श्री हेमराज सिंह द्वारा मनमानी की जा रही है। हेमराज सिंह द्वारा कुशीनगर के एक्सईएन पद पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया था और असृजित दायित्वों का निर्धारण किया था। जिसकी जांच देवरिया के पूर्व अधीक्षण अभियंता जीएस वर्मा द्वारा की जा रही थी। जी.सी वर्मा का मुख्य अभियंता लखनऊ के पद पर तबादला होने के बाद हेमराज सिंह को देवरिया के अधीक्षण अभियंता का चार्ज दिया गया है ऐसे में अपने खिलाफ की गई जांच को प्रभावित कर सकते हैं। समिति ने पत्र में यह भी लिखा है कि गोरखपुर खंड 3 के लेखाधिकारी द्वारा न केवल वित्तीय अनियमितता की जा रही है बल्कि अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर इसी लगाकर सुख सुविधा का लाभ लिया जा रहा है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। यही नहीं गोरखपुर मैं बार-बार मनमाने ढंग से टेंडर की तिथि आगे बढ़ाई जा रही है। अनुबंध के गठन में देरी की जा रही है और टी एस का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसके अलावा और कई अन्य कई विसंगतियां हैं जिसको लेकर पूर्व में पत्र भेजकर जांच की मांग की गई है, मगर अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला समिति ने उक्त मामलों की जांच की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आगरा प्रशासन का बड़ा अभियान, अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कसा शिकंजा

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा में अवैध खनन पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख…

7 minutes ago

आधा-अधूरा इंटरलॉकिंग, लाखों का भुगतान

बड़हरा राजा में इंटरलॉकिंग घोटाले’ की गूंज, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…

10 minutes ago

पाक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली…

15 minutes ago

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

16 minutes ago

पतिदेव की कहानी

वादा करो कि बेलन का उपयोगचपाती बनाने के लिये ही करोगी,वादा दिवस, पति देव की…

1 hour ago

बी, सी और डी ग्रेड योजनाओं पर डीएम सख्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास कार्यों में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी संतोष कुमार…

1 hour ago