Punjab Politics: दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, पत्नी नवजोत कौर ने अमृतसर से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब की सियासत (Punjab Politics) एक बार फिर गर्मा गई है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Dr. Navjot Kaur Sidhu) ने अमृतसर ईस्ट (Amritsar East) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सिद्धू और प्रियंका गांधी की यह मीटिंग पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और टिकट वितरण से जुड़ी हो सकती है।

सिद्धू का सोशल मीडिया पोस्ट

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा —

“अपने गुरु, प्रकाश स्तंभ और मार्गदर्शक देवदूत से मुलाकात हुई… उनके और भाई (राहुल गांधी) के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने कठिन समय में मेरा साथ दिया।”

पत्नी नवजोत कौर सिद्धू चुनावी मैदान में

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर राजनीति में सक्रिय होने का निर्णय लिया है। हाल ही में उन्होंने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

एक अक्टूबर को चंडीगढ़ में हुई पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की बैठक में भी नवजोत कौर ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए विधायक बनना चाहती हैं। इस सीट से वे पहले भी विधायक रह चुकी हैं और क्षेत्र में सिद्धू परिवार का गहरा प्रभाव है।

Karan Pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

3 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

5 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

6 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

6 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

6 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

6 hours ago