Categories: Uncategorized

उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति की मांगों के समर्थन में उतरे जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विचार करने की अपील की

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति की आठ सूत्री मांगों को प्रदेश के विधायकों ने जायज ठहराया है। जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने पैड पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ठेकेदारों की मांगों पर विचार करने की अपील की है। पत्र में विधायकों ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग की गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश के ठेकेदार टेंडर का बहिष्कार कर रहे हैं। जिससे विकास कार्य बाधित है। ऐसे में ठेकेदारों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति ने आठ सूत्रिय मांगों का ज्ञापन पिछले दिनों शासन को सौंपा था। ज्ञापन में लोक निर्माण विभाग द्वारा रोज नए-नए नियम बनाकर ठेकेदारों के उत्पीड़न करने की बात कही है। ठेकेदारों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि रोज नए नियम बनाने से ठेकेदार परेशान हो रहे हैं और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ठेकेदारों की मांग के समर्थन में जनप्रतिनिधि भी खुलकर सामने आ गये है। हरदोई के सांसद जयप्रकाश, गोरखपुर फैजाबाद स्नातक क्षेत्र के एम एलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, कुंवर माधवेंद्र सिंह, प्रभास कुमार समेत दर्जन भर विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ठेकेदारों की मांग का समर्थन किया है। यह सभी विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

3 hours ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

4 hours ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

4 hours ago

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

7 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

7 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

7 hours ago