गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर द्वारा भौवापार ग्राम में चलाए जा रहे सप्त दिवसीय विशिष्ट शिविर के दूसरे दिन बुधवार को महात्मा गांधी इकाई, भगत सिंह इकाई, श्री गोरक्षनाथ इकाई, कबीर इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों के द्वारा ग्राम सभा में बृहद पैमाने पर जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता अभियान रैली निकालकर चलाया गया। इसमें लोगों को विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से जल के संरक्षण का महत्व बताया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत, सेवा गीत, गाया गया, स्वयंसेवकों द्वारा स्वरचित कविताओं का भी गायन कराया गया। कार्यक्रम में चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. प्रदीप राजोरिया एवं डॉ. गिरिजेश यादव मौजूद थे।
विशेष शिविर के तृतीय दिवस गुरुवार को विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी ईकाइयां मुंजेश्वर नाथ मंदिर में सफाई अभियान द्वारा अपनी सेवा देंगे।
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…
किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-169 में कैडेट्स को मिला सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता का मार्गदर्शन गोरखपुर…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के करजहाँ गांव से एक ऐसी…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…
बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…