खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 3062 करोड़ रुपए का प्रावधान

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा) खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 3062 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। खेलों में प्राप्त उपलब्धियों से देश गौरवान्वित हुआ है। उक्त विचार प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हर्रैया तथा कप्तानगंज ब्लाक में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, टोक्यो ओलंपिक तथा कॉमनवेल्थ गेम में देश के तमाम खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते हैं जिससे प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का खेलो इंडिया, नारा साकार होता दिख रहा है। इसी कड़ी में सांसद खेल महाकुंभ प्रारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश के 3 जिलों में स्पोर्ट्स कॉलेज तथा 18 जिलों में स्पोर्ट्स छात्रावास है, जिसमें मंडल स्तर पर चयन करके खिलाड़ियों को उनकी शिक्षा एवं खेल को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले प्रत्येक छात्र को रुपया 375 डाइट के लिए अनुमन्य है। उनके लिए चिकित्सा की अलग से व्यवस्था की जाती है। 50 खेलों के लिए राष्ट्रीय स्तर के कोच तैनात किए गए हैं, तथा समय-समय पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को, स्वर्ण के लिए 6 करोड़, रजत के लिए डेढ़ करोड़ तथा कांस्य पदक जीतने वालों को 75 लाख रुपए दिए गए। इसके अलावा इसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी 10 लाख रुपए दिए गए।
मंत्री ने फीता काटकर खेल आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजक सुखराम गौड़ ने मंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मंत्री ने कबड्डी खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ एस एन सिंह, वैज्ञानिक डॉ वीके सिंह, अशोक मिश्रा, आलोक पांडे, घनश्याम मिश्रा, गौरव तिवारी, हरेंद्र तिवारी, मनोज मिश्र, शिवपूजन वर्मा, सुभाष तिवारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सदर ब्लाक के सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में किया। उन्होंने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनुशासन से खेलों में सफलता हासिल होती है। पौराणिक महत्व के इस जनपद में विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं, अब यह युवाओं पर जिम्मेदारी है कि, वह खेल प्रतियोगिता में भी बस्ती का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि, जीतने पर किसी को हर्ष हो और हारने पर गम ना हो। खेल हमें सिखाते हैं कि, विषम परिस्थिति में भी किस प्रकार कौशल का प्रदर्शन करके हम विजय प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव तथा अनूप खरे ने सभी का स्वागत किया। भावेश पाण्डेय ने सांसद खेल महाकुंभ के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि सभी ब्लाकों पर शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो रहा है, और यह 16 दिसंबर तक चलेगा। ब्लॉक स्तर पर विजयी प्रतिभागी जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
योगेश शुक्ल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री कृष्ण गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं नव्या कनौजिया, संजना कुमारी, प्रिया शर्मा, अंजली कुमारी, अंशिका त्रिपाठी, नेहा निषाद, नैंसी कनौजिया ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिरिजेश श्रीवास्तव, एसबी सिंह, प्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय, रमाकांत शुक्ला, दीपमाला पाण्डेय, भारती मिश्रा, शिवाजी गुप्ता, रोशनी श्रीवास्तव, केडी चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सांसद खेल महाकुंभ, साऊंघाट ब्लॉक का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में किया,उन्होंने झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नियमित खेल, से व्यक्ति की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। केंद्र एवं राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिला खेल विकास संवर्धन समिति के द्वारा भी विभिन्न खेलों का जिले में बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भी जीवन में कैरियर बनाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल की नैसर्गिक प्रतिभा होती है। इस को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को आगे आना होगा।
इस अवसर पर डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, दिशा समिति के सदस्य जगदीश शुक्ला विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिकंदरपुर में 4 जून को चलेगा अतिक्रमण हटाओ और प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्ती अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर द्वारा नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने…

30 minutes ago

संत कबीर नगर के बेलौली से दिल्ली तक: नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का प्रेरक सफर

भाजपा संगठन के भरोसेमंद रणनीतिकार बने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिले में हर्ष ✍️ नवनीत मिश्र…

33 minutes ago

मऊ में विश्व ब्राह्मण दिवस पर भव्य आयोजन, 1100 हनुमान चालीसा पाठ और फरसा पूजन संपन्न

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आचार्य चाणक्य जयंती के अवसर पर विश्व ब्राह्मण दिवस का आयोजन…

39 minutes ago

देवरिया: शिव प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में निकली भव्य कलश यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लबकनी ईश्वर ग्राम सभा में शिव प्रतिमा स्थापना…

43 minutes ago

देवरिया: बरहज में रॉयल फिटनेस क्लब का भव्य उद्घाटन, युवाओं में उत्साह

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज नगर क्षेत्र में लवरछी बाईपास के निकट रॉयल फिटनेस क्लब…

48 minutes ago

Kushinagar News: फाजिलनगर का नाम बदलेगा, अब ‘पावागढ़’ के नाम से होगी पहचान; सीएम योगी ने किया ऐलान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर…

51 minutes ago