वी एच एस एनडी सत्र पर अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायें :डीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि सभी सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आर.ओ. लगाने, पोषण वाटिका का निर्माण तथा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएं। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का कार्य भी शीघ्र पूरा कर इन्हें जन उपयोग में लाया जाय, एन आरसी में उपलब्ध बेडों के सापेक्ष भर्ती कुपोषित बच्चों की संख्या कम होने पर डीएम ने नाराज़गी जताते हुए निर्देश दिया कि जिला पोषण पुनर्वास केन्द्र, मुख्यमंत्री सुपोषण घर-पोषण व पुनर्वास केन्द्र में आरक्षित बेड के सापेक्ष प्रतिदिन सैम बच्चो की भर्ती सुनिश्चित कराये तथा शत प्रतिशत बच्चों का फालोअप कराये।
डीएम मोनिका रानी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारीयों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों को नियमानुसार ड्राई राशन का वितरण किया जाय। आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका के स्थापना में आ रही समस्याओं का निराकरण कराते हुए जगह की उपलब्धता के अनुसार सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका की स्थापना की जाय। बी एच एस एन डी सत्रों को मानक के अनुरूप आयोजित किया जाय, सत्रों पर मानक के अनुरूप सभी लाजिस्टिक वजन मशीन, इनफैन्टो मीटर व स्टेडियमों मीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाय। डीएम ने कहा की गोद लिए गये गावों से सम्बन्धित नोडल अधिकारी अनिवार्य रूप से बीएचएसएनडी सत्रों का निरीक्षण करें तथा पोषण ट्रेकर ऐप पर फील्डिंग का काम नियमित रूप से पूर्ण किया जाए।
बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने किया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., सी एम ओ डॉ. एस.के. सिंह, सीएमएस डॉ. एम.एम.एम. पाण्डेय, डीपीएम सरजू खान, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी सहित अन्य अधिकारी, एमओआईसी व सीडीपीओ मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

39 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

40 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

42 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

6 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

9 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

9 hours ago