आगामी ताज महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रस्तावित बैठक सम्पन्न

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी ताज महोत्सव-2023 के आयोजन के सम्बन्ध में प्रस्तावित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ताज महोत्सव 18 फरवरी.2023 से 27 फरवरी 2023 तक निर्धारित की गई, तथा गतवर्ष की भॉति शिल्पग्राम, व सदर बाजार, लवप्वाइंट, जोनल पार्क ताज नगरी तथा सूरसदन में आगरा विकास प्राधिकरण को ताज महोत्सव-2023 हेतु मरम्मत कार्य कराने के निर्देशित किया गया। बैठक में 12 सीढ़ी पर भी आयोजन करने हेतु विचार-विमर्श किया गया, इसके लिये जिलाधिकारी ने आगरा विकास प्राधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के गाइड-लाइन के अनुसार नवीन स्थल चयनित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि, ताज महोत्सव-2023 की थीम हेतु गतवर्षों की भॉति प्रेस विज्ञप्ति जारी कर थीम का चयन किया जायेगा, थीम विजेता को समिति द्वारा 10 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे। इस वर्ष महोत्सव में मुख्य अतिथि हेतु विचार किया गया, इसके लिये जिलाधिकारी ने शासन से पत्र व्यवहार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष गतवर्ष का आय और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर पर्यटन अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि, गतवर्ष आय लगभग 02 करोड़ 75 लाख थी, लगभग 02 करोड़ 65 लाख का व्यय हुआ था। पर्यटन अधिकारी ने समिति को बताया कि लगभग ताज महोत्सव में 350 स्टॉल लगते हैं, जिनसे समिति द्वारा निर्धारित दर पर शुल्क लिया जाता है। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को देश के विभिन्न विभागों के खाद्य स्थानों से खाद्य स्टॉल लगाने तथा स्टॉलों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। समिति द्वारा भी स्थानीय खाद्य स्टॉलों को बढ़ावा देने के सुझाव दिए गये। बैठक में गतवर्ष ताज महोत्सव के आगमन टिकट पर चर्चा की गई, जिस पर पर्यटन अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि, प्रत्येक व्यक्ति 50 रूपये तथा 50 स्कूल के छात्रों के ग्रुप से 700 रूपये की टिकट दी जाती है, इस पर जिलाधिकारी ने टिकट को गतवर्ष की भॉति रखने के निर्देश दिए।
उक्त के पश्चात् जिलाधिकारी ने ताज महोत्सव के अन्तर्गत बनी विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु गठित, उप समितियों को सक्रिय कर ताज महोत्सव के आयोजन से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, पुलिस चौकी, पार्किंग व्यवस्था तथा वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था हेतु अपर सिटी मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) व एस0पी0 यातायात एवं क्षेत्राधिकारी सदर को टीम की निगरानी में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए और साफ-सफाई व्यवस्था, नगर-निगम, अस्थायी अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग, इलेक्ट्रानिक बसों का संचालन, नगर विकास तथा उद्यान विभाग को सौन्दर्यीकरण हेतु गमलों की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ए0 मनिकन्डन, एस0पी0 (पश्चिमी) सत्यजीत गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी एस0के0 राहुल, संयुक्त निदेशक अविनाश चन्द्र मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

49 minutes ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

59 minutes ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

1 hour ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

1 hour ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

1 hour ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

2 hours ago