एफएफपीओ से जुड़कर मत्स्य पालन को दें बढ़ावा, करें धनार्जन -पंकज सिंह

मत्स्य पालन हेतु शासन की विभिन्न योजनाएं, लेकिन प्रचार-प्रसार का आभाव-जीतेन्द्र भारत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ब्लॉक सभागार बरहज में शनिवार को मत्स्यपालकों व मछुआरा समाज के लोगों को एफएफपीओ से जुड़कर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने व धनार्जन करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ I न्युसीड के जिला को-आर्डिनेटर पंकज सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मछली पालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है, जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण विकास एवं अर्थव्यवस्था में मछली पालन की महत्वपूर्ण भूमिका है,मछली पालन के द्वारा रोजगार सृजन तथा आय में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े हुए लोगों में आमतौर पर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य कमजोर तबके के हैं जिनका जीवन-स्तर इस व्यवसाय को बढ़ावा देने से उठ सकता है। जिसको लेकर बरहज ब्लाक में एफएफपीओ का गठन हुआ है, जिससे जुड़कर मत्स्य पालन को बढ़ावा और धनार्जन किया जा सकता है I कृषि रक्षा इकाई के राधेश्याम ने कहा कि मत्स्यपालन सुलभ,सस्ता और अधिक आय देने वाला व्यवसाय है I ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि मत्स्य पालन सह-धान उत्पादन की खेती में धान की दो फसल एवं साल में मछली की एक फसल धान की दोनों फसल के साथ की जा सकती हैं। समाजसेवी जीतेन्द्र भारत ने कहा कि मत्स्य पालन हेतु शासन की विभिन्न योजनाएं हैं, लेकिन प्रचार-प्रसार नहीं होने से योजनाओं का लाभ आमजन तक नहीं पहुँच पा रहा है I जिसके लिए मत्स्यपालन विभाग और कार्यदायी संस्थानों को आगे आने की जरुरत है I इस दौरान सीईओ सर्वेश कुमार, हरेराम, विकास कुमार, गजानन्द मौर्य, मोहन प्रसाद निषाद, चिंतामणि साहनी, रामहोशिला साहनी, जीतेन्द्र जायसवाल, सभासद उमेश यादव, धर्मेन्द्र जायसवाल, रामकृपाल शुक्ला, दीनानाथ निषाद, सिमिरखी देवी, बिन्दु कुशवाहा, छाया पटेल, कोदई मांझी, सुरेन्द्र साहनी, सूरज निषाद, श्रीराम उपाध्याय, लक्ष्मी यादव, बृजानंद निषाद, अंगद निषाद, सुभाष साहनी, मुन्ना कुशवाहा, नन्दलाल निषाद, शोएब रसीदी आदि लोग मौजूद रहें I

Editor CP pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

54 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago