गांधी जयंती पर महाविद्यालय में आयोजित कीये गए कार्यक्रम

बच्चो को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सार्वजनिक जीवन में सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्थानीय बी.आर.डी.बी.डी.पी.जी कॉलेज आश्रम में उप जिलाधिकारी बरहज गजेंद्र बहादुर सिंह में छात्र छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई ।इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि यह दोनों ही महापुरुष सार्वजनीक और सार्वकालिक है। इनके विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। प्राचार्य प्रोफेसर एसएन तिवारी ने कहा की अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता बापू ने देश की स्वतंत्रता मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ,जबकि शास्त्री जी ने सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत को चरितार्थ किया ।पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र ने कहा की राष्ट्रपिता बापू ने पहली बार यह साबित किया कि अहिंसा जैसे हथियार का उपयोग करके ही देश को स्वाधीनता दिलाई जा सकती है ।वे सादगी की प्रतिमूर्ति और सिद्धांत को व्यवहार में उतारने वाले महापुरुष थे जबकि सार्वजनिक जीवन में शुचिता और ईमानदारी के हिमायती शास्त्री जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जय जवान जय किसान का उद्घोष कर देश को मजबूती प्रदान किया। नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने इन दोनों महापुरुषों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। संगोष्ठी को डॉ दर्शना श्रीवास्तव ,डाँ अरविन्द पाण्डेय,डॉक्टर बृजेश यादव ने भी संबोधित किया ।संचालन डॉक्टर अमरेश त्रिपाठी ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य नियंता उमेश,डाँ आरती पाण्डेय ,डाँ अब्दुल हसीव ,वेदप्रकाश सिह,डाँ सज्जन गुप्त,डॉ गायत्री मिस्र, डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी,डाँ संजीव जायसवाल, डाँ अजय वहादुर, डाँ अनुज श्रीवास्तव, डाँविनय तिवारी ,रवीन्द्र मिश्र,मोहित मणि,प्रदीप शुक्ल,मनीष श्रीवास्तव और वडी़ संख्या मे छात्र,छात्राए उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

8 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

19 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

19 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago