स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा )। मिठौरा ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन महराजगंज के आदेश के क्रम में सुबह विशाल रैली निकाली गई। स्वच्छता से संबंधित नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह पर ग्राम प्रधान व समाज सेवियों ने सफाई अभियान भी चलाया। स्वच्छता अभियान से उन्होंने पूरे क्षेत्र मे संदेश दिया कि जहां पर साफ सफाई रहती है वहां पर सभी लोग स्वस्थ रहते हैं। जीवन में यदि स्वस्थ रहना है तो स्वच्छता महत्वपूर्ण कड़ी है। इस अवसर पर ग्राम सभा बसन्तपुर राजा के प्रधान गिरिजेश पाठक ,दीपक चौहान नदुआ के ग्राम प्रधान दिनेश चन्द्र मिश्र ,सफाई कर्मी मानवेंद्र गुप्ता,रोजगार सेवक ममता पटेल, अजय पटेल, मुन्ना गुप्ता , पिपरा कल्याण के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष पटेल ,भाजपा नेता अशोक पटेल ,धीरेन्द्र दूबे ,जलालुद्दीन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago