शिक्षक दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में सम्मानित किये गये मेधावी छात्र-छात्राएं

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधवपुरी बहराइच में मेधावी छात्र अलंकरण पुरस्कार एवं आचार्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा संघ के जिला प्रचारक दीनानाथ, कार्यवाहक भूपेंद्र व विद्यालय के प्रबंधक कमलेश अग्रवाल, अवध सॉल्वेक्स के विनोद टेकरीवाल, प्रमोद डालमिया व प्रेम जालान के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने छात्रों को कड़े परिश्रम व लगन से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छात्रों के व्यक्तित्व निखारने की प्रयोगशाला है। जबकि पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी द्वारा छात्र और गुरुजनों के बीच संबंध तथा गुरु के महत्व को कबीर दास जी के दोहे के द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य दीनदयाल पाठक द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक कमलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का वृतांत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार मिश्रा एवं वेद प्रकाश ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष रामनारायण पांडे, सह प्रबंधक ओमपाल सिंह सहित सभी आचार्य उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सैटेलाइट से खुलासा: कतर में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम हाई अलर्ट पर

दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…

4 hours ago

ठंड बढ़ेगी! देवरिया में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…

4 hours ago

राहुल गांधी पर हरदीप पुरी का हमला, एपस्टीन फाइल्स पर दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…

4 hours ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

7 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

7 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

8 hours ago