Categories: Uncategorized

विश्वविद्यालय के नवगठित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ” तरंग ” की प्रथम निदेशक बनीं प्रो. उषा सिंह

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के रचनात्मक और सांस्कृतिक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु एक नई पहल के रूप में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ “तरंग” की स्थापना की गई है। इस नवगठित प्रकोष्ठ की प्रथम निदेशक के रूप में ललित कला संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर उषा सिंह को नियुक्त किया गया है।
विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक, जो कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में आयोजित हुई, उसमें “तरंग” (कलात्मक अभिव्यक्ति की पहचान एवं संवर्धन) केंद्र की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई। यह केंद्र नृत्य, संगीत, रंगमंच, साहित्य एवं कला जैसी विविध विधाओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
तरंग के अंतर्गत कुल चार सांस्कृतिक क्लब—संगीत क्लब, नृत्य क्लब, साहित्यिक क्लब और रंगमंच क्लब—की शुरुआत की जाएगी। इन क्लबों के माध्यम से नियमित कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्र राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ-साथ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) एवं फिल्म और टेलीविजन संस्थान भारत (एफटीआईआई) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश की दिशा में आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि”तरंग हमारे विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक रचनात्मक और जीवंत पहल है। यह मंच उनकी अंतर्निहित रचनात्मक प्रतिभाओं को उजागर करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे न केवल उनका व्यक्तित्व निखरेगा, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर में एक समावेशी और सजीव सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण भी होगा।”
विश्वविद्यालय प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि “तरंग” केंद्र विद्यार्थियों की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा प्रदान करेगा और उन्हें भविष्य में एक सशक्त रचनात्मक नेतृत्व के रूप में उभारने में सहायक सिद्ध होगा।

rkpshomnath

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

2 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

8 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

9 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

10 hours ago