मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा, जब कोपागंज निवासी तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं निदेशक पद पर कार्यरत प्रो. डॉ. लक्ष्मण प्रसाद को उच्च शैक्षणिक सेवा एवं शिक्षा–शोध के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (D.Lit.) की उपाधि प्रदान की गई।
यह प्रतिष्ठित उपाधि 28 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका तथा शिक्षा मंत्री द्वारा प्रदान की गई। समारोह में देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
प्रो. डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने उच्च शिक्षा, अनुसंधान, अकादमिक नेतृत्व एवं ज्ञान के प्रसार के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। इग्नू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने कला शिक्षा को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें http://डीएम ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया संत कबीर मगहर महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ https://rkpnewsup.com/the-dm-inaugurated-the-sant-kabir-maghar-festival-2026-in-a-grand-manner-by-cutting-the-ribbon-and-lighting-the-lamp/उनकी इस उपलब्धि से कोपागंज, मऊ जनपद सहित समूचे शैक्षणिक जगत में प्रसन्नता एवं गर्व का वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने प्रो. डॉ. लक्ष्मण प्रसाद को इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद प्रशासन अब अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों के…
बजट से भाजपाई खुश,मिठाई खिला जाहिर की खुशी देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।केन्द्र सरकार द्वारा सभी वर्गों…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया में रविवार को संत शिरोमणि…
कांग्रेसियों ने मनाई संत रविदास की जयंती सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य काल के प्रमुख…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरठा चौराहा स्थित राष्ट्रीय समानता दल के कार्यालय पर आज दिनांक 1 फरवरी…