आवश्यक बैठक में मीडिया कर्मियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
केंद्रीय अधिमान्य मीडिया आयोग जनपद गोरखपुर की एक आवश्यक बैठक जिला चेयरमैन दुर्गेश मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को असुरन चौक में संपन्न हुई । बैठक में पत्रकार जगत के साथियों के हित को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण शरण मनी त्रिपाठी ने कहा की पत्रकार संगठनों को 10 प्रमुख बिंदुओं पर प्रमुखता से कार्य करना चाहिए । पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार भी डिजिटल चैनल के साथ-साथ छोटे-छोटे व मझौले केबल न्यूज़ चैनल दैनिक एवं साप्ताहिक अखबार समाचार पत्रिका के संपादक और पत्रकारों को मान्यता देने के साथ सरकारी सुविधा दी जाए तथा डिजिटल चैनल को पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया जाए। मान्यता प्राप्त पत्रकार दुर्गेश मिश्र ने कहा की सभी जिलों में पत्रकारों के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना हो तथा उत्तर प्रदेश के पत्रकारों की सहायता हेतु पत्रकार सहायता हेल्पलाइन उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लांच हो। पत्रकार वशिष्ठ मुनि पांडेय ने कहा कि पत्रकारों के परिवार को शिक्षा और निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करने के साथ बीमा करवाया जाए तथा गैर अधिमान्य पत्रकारों की निःशुल्क यात्रा की स्वीकृति उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा की जाए। पत्रकार कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा की पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बजट भी पास होना चाहिए तथा गरीब और आवास विहीन पत्रकारों को पत्रकार आवास सरकार द्वारा बनवा कर दिए जाएं।वयोवृद्ध पत्रकार रविंद्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में 10 परसेंट मीडिया कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित हो तथा राज्य के सभी पत्रकार सूचीबद्ध हो इसकी पारदर्शिता के लिए सरकार द्वारा पोर्टल लॉन्च किया जाए । बैठक का संचालन पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर त्र्यंबक पांडेय, दयाशंकर प्रसाद, रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी, के के त्रिपाठी, वशिष्ठ मुनि पांडेय, विनय तिवारी, दुर्गेश मिश्र, मोनू मिश्र, रविंद्र मोहन त्रिपाठी सहित अन्य पत्रकारों ने भाग लिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

7 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

7 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

8 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago