मील का पत्थर साबित होगी प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना: राम निवास वर्मा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के तत्वावधान में विकास खण्ड बलहा के सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के अन्तर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने कहा कि भविष्य की ऊर्जा सौर ऊर्जा है। विधायक ने कहा कि सौर ऊर्जा इको फ्रेंडली होने के साथ-साथ अन्य संसाधनों के मुकाबले इसकी उपलब्धता अनन्त है। ऊर्जा पैदा करने के लिये संसार में उपलब्ध दूसरे संसाधन एक-न-एक दिन समाप्त हो जायेंगे परन्तु सौर ऊर्जा के साथ ऐसा नहीं है।
विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के कारण प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना लांच की गई है जिसमें यूपी नेडा के माध्यम से आपको सौर प्लांट लगाने के लिए केन्द्र व राज्य द्वारा उपभोक्ता को अनुदान दिया जाता है। और बताया कि प्लांट स्थापना के पश्चात उपभोक्ता को बिजली विभाग में नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा। विभाग द्वारा उपभोक्ता को ज्वाइंट सर्वे रिपोर्ट सौंप देने के बाद अनुदान की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में भेज दी जायेगी। नेट मीटर लग जाने से उपभोक्ता को बिजली बिल में भी लाभ मिलेगा तथा यूपी नेडा व विद्युत विभाग के कार्मिकों को सुझाव दिया कि योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि सभी इच्छुक लोग इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपा राम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना विद्युत संकट का एक मात्र विकल्प है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया बहराइच के प्रतिनिधि संजय सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत नानपारा सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपी नेडा इंदल प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी बलहा प्रियंका साहू, लक्ष्मी सोलर एनर्जी के प्रतिनिधि संजय वर्मा, ,अशोक वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, अवध राज शुक्ला, सादिक हुसैन, उमाकांत वर्मा सहित क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

4 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

12 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

23 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

23 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago