बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । दरगाह में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी के स्थान पर लगभग एक माह तक चलने वाले जेठ मेले का शुभारंभ 30 मई से होगा,जबकि गाजी मियां की प्रतीकात्मक बरातें 2 जून से आना शुरू होगी और इसके लिये प्रबन्ध समिति के सदस्यों की बैठक हुई।
नेपाल के सीमावर्ती जनपद बहराइच शहर में स्थित श्रद्धा, प्रेम, एकता की प्रतीक विश्व प्रसिद्ध सूफी बुजुर्ग हजरत सैय्यद सालार मसूद गाजी के आस्ताने पर एक माह तक चलने वाले जेठ मेले का शुभारंभ 30 मई गुरुवार से हो रहा है जहां दो जून रविवार को गाजी मियां की प्रतीकात्मक बारातें आयंगी।
मेले में देश के विभिन्न प्रान्तों से लाखों की संख्या में श्रद्धालू अपनी मोहब्बत का नजराना पेश करने के लिये बसों, ट्रेन, चार पहिया वाहन और पैदल चलकर हर वर्ष दरगाह को आते हैं। एक माह तक चलने वाले मेला जेठ को लेकर दरगाह प्रबन्ध समिति अध्यक्ष सैय्यद शमशाद अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी तेज हो गई है।
पानी, रोशनी, सफाई, मार्गो की मरम्मत का भी कार्य तेजी के साथ हो रहा है। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिये खेल, तमाशा, झूला, काला जादू के पिण्डाल के साथ ही चाय, पान होटल व अन्य आवश्यक सामाग्री की दुकानें सजना शुरू हो गयीं हैं। दरगाह प्रबन्ध समिति के सदस्य दिलशाद अहमद एडवोकेट, अब्दुल रहमान बच्चे भारती, हाजी अज़मत उल्ला, मकसूद रायनी, कार्यवाहक मैनेजर हाजी अलीमुलहक आदि मौजूद रहे।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…