राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ रामेश्वर के मार्गदर्शन में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ अभिनय कुमार मिश्रा द्वारा 21 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम राजस्व संबंधी लंबित मामलों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण के साथ मंगलवार को प्री-ट्रायल बैठक आहूत कर, विचार-विमर्श किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने बैठक में उपस्थित प्रशासनिक, परिवहन आबकारी, यातायात, बी.एस.एन.एल, विभाग के अधिकारीगण से 21.05.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन व लंबित वादों का विभागवार चिन्हांकन कर, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आंकड़े उपलब्ध कराये जाने व मामलों के निस्तारण किये जाने हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही किये जाने का निर्देश प्रदान किया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा त्वरित एवं निःशुल्क न्याय से आमजन को लाभान्वित किये जाने हेतु अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण से कलेक्ट्रेट व तालुका स्तर संचालित न्यायालयों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत से सर्वजन मानस को आपेक्षित सहयोग प्रदान कर न्याय दिलाये जाने का आवाहन किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर कठौडा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कठौडा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर…

29 minutes ago

महाशिवरात्रि मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर थाना ठूठीबारी क्षेत्र स्थित इटहिया शिव मंदिर…

32 minutes ago

माटी न्यास-सेकी के प्रयास से दो स्थानों पर विशाल स्वास्थ्य शिविर

सेहत केवल शहरों की सुविधा नहीं, गांवों का भी अधिकार: संतोष कुमार शर्मा महराजगंज(राष्ट्र की…

33 minutes ago

वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मेगा विधिक साक्षरता शिविर की तैयारियां तेज

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का…

1 hour ago

त्योहारों और यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सख्त निर्देश जारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहारों एवं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद…

1 hour ago

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

2 hours ago