राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु सभी विभागों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त विभागों के साथ दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने समस्त उपस्थित अधिकारगण को निर्देशित किया कि लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर करें तथा लोगो के बीच जनजागरूकता हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान समस्त विभाग के अधिकारियों को सचिव के द्वारा लोक अदालत की सफलता हेतु एक साथ आगे आने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.09.2023 दिन शनिवार को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हैं जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु अपराधिक मामलें तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं।इस बैठक में मुख्य रूप से, विद्युत विभाग, बी0एस0एन0एल0 जिला परिवीक्षा अधिकारी, ए0आर0टी0ओ0, सहायक स्टाम्प आयुक्त, वाट माप, दिव्यांग विभाग, स्वास्थ विभाग, समाज कल्याण, वाणिज्य कर, सेवायोजन, नगरपालिका, सहायक श्रम आयुक्त, प्रभागी वनाधिकारी, आबकारी, उप सम्भागीय परिवहन, खाद्य एवं रसद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, जिला पंचायत अधिकारी इत्यादि विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

5 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

8 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

8 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

8 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

9 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

9 hours ago