सनातन धर्म के संस्थापक है प्रभु श्रीराम-अंकित महाराज

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
चंडेश्वर बाजार स्थित सिद्धि विनायक मैरेज हाल में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा वाचक अंकित चतुर्वेदी महाराज ने बताया कि, प्रभु श्रीराम ही हमारे सनातन धर्म के संस्थापक है, जब जब इस धर्म पर या धर्म से जुड़े भक्तो के ऊपर किसी भी प्रकार का संकट आता है तब वो दयालु परमात्मा बिना देर किए इस धरा धाम पर अवतरित होते है,
और विप्र, धेनु, संत और देवता की रक्षा करते हैं| महाराज ने बताया कि प्रत्येक हिन्दू बिना श्रीराम के मुक्त नही हो सकता, क्योंकि जीवन के प्रत्येक क्रिया कलाप में राम राम का उच्चारण अनायास निकल जाता है । जब दुख आता है तो राम , किसी का अभिवादन करना हो तो राम! राम ऐसे परमात्मा हैँ जिनके बिना यह शरीर, प्राण हीन हो जाती है!
इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय,भोजपुरी के लोकप्रिय गायक कलाकार राजेश रंजन, चंदेश्वर डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंडित दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, कमलेश तिवारी ने माल्यार्पण कर कथावाचक से आशीर्वाद लिया! मौके पर मुख्य आयोजक आनंद मणि चतुर्वेदी, केशव प्रसाद पाण्डेय, आशुतोष चतुर्वेदी सहित भारी संख्या मे भक्तगण उपस्थित थे|

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

4 hours ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

4 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

7 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

23 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago