गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय शिक्षण मंडल की युवा गतिविधि द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लेख-लेखन प्रतियोगिता “विकसित भारत: स्व-बोध-उठो और जागो (स्वामी विवेकानंद की दृष्टि में)” का पोस्टर विमोचन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पुनम टंडन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में आत्मचेतना (स्व-बोध), राष्ट्रबोध, चरित्र निर्माण और नेतृत्व दृष्टि को सशक्त करना है, ताकि विकसित भारत की अवधारणा को केवल भौतिक प्रगति तक सीमित न रखकर सांस्कृतिक और वैचारिक उन्नयन के रूप में समझा जा सके।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी शोधार्थी तथा युवा शिक्षक भाग ले सकते हैं। आयोजन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। लेखों की शब्द-सीमा 500 से 750 शब्द निर्धारित की गई है। प्रस्तुत लेख मौलिक, विश्लेषणात्मक और विचारप्रधान होने चाहिए।
मुख्य विषयों में स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचार, पत्र एवं भाषण शामिल हैं। इसके साथ ही पंच परिवर्तन- सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य से संबंधित विषयों पर भी लेख स्वीकार किए जाएंगे। प्रतिभागी अपने लेख 30 जनवरी तक ई-मेल bsmgoraksh@gmail.com पर भेज सकते हैं।
प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट लेखों का चयन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयनित श्रेष्ठ लेखों का प्रकाशन भी किया जाएगा। लेख-प्रेषण से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारतीय शिक्षण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.bsmbharat.org पर उपलब्ध हैं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में भारतीय शिक्षण मंडल गोरखपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र नाथ शुक्ल, उपाध्यक्ष डॉ. निलांबुज सिंह, डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव, महानगर मंत्री डॉ. योगेश पाल, महानगर युवा गतिविधि प्रमुख डॉ. त्रिभुवन मिश्रा, प्रांत मंत्री डॉ. प्रदीप सिंह, विस्तारक उपेन्द्र नाथ सहित भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…
साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…