देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया में पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान गुरुवार सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जिले के विभिन्न स्थलों पर संचालित किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रातः भ्रमण पर निकले नागरिकों से संवाद स्थापित करना, उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना था।
पुलिस द्वारा जनपद के 26 स्थानों पर यह चेकिंग अभियान संचालित किया गया, जिसमें कुल 513 व्यक्तियों व 275 वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर तीन वाहनों का ई-चालान भी किया गया।
जनमानस ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। आमजन से संवाद स्थापित कर पुलिस ने उन्हें जागरूक किया और कानून व्यवस्था के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी लगातार चलते रहेंगे, जिससे जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।
नवनीत मिश्र भारतीय राजनीति के इतिहास में कुछ ऐसे नेता आए हैं, जिनका व्यक्तित्व और…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा-2025 का…
206 लीटर अवैध शराब व फर्जी नंबर प्लेट बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा) देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी…