सिपाही चला रहा है गिरोह, एक ही व्यक्ति के पर दुष्कर्म का चार केस

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l तिवारीपुर के रहने वाले पीड़ित ने एडीजी को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि सिपाही उनके मकान में किराये पर रहता था। वर्ष 2021 में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसे पुलिस ने जेल भेज दिया। छूटने के बाद से उन्हें फर्जी मामले में फंसा रहा है। आरोप है कि बदला लेने के लिए चार बार दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया।
एडीजी ने एसपी साउथ को जांच सौंपने के साथ ही निर्देश दिया है कि मामला अगर सही है तो बर्खास्त सिपाही व सहयोगियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजें।
तिवारीपुर तकिया के रहने वाले बृजेश ने बताया कि सुराती देवी नाम की एक अज्ञात महिला ने उनके ऊपर बस्ती और गोरखपुर जिले में चार बार दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। बार-बार फर्जी मुकदमा दर्ज होने की वजह से उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।
आरोप है कि हरीश गुप्ता और रविश कुमार मिल कर लोगो को निशाना बनाते है और मुकदमा करा कर लोगो से पैसे एठने का काम करते है
19 अक्टूबर को शाहपुर पुलिस ने छेड़खानी व दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। हास्पिटल संचालक विनय सिन्हा ने व्यापार के नाम पर कई लोगों से रुपये लिए थे। वापस मांगने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाता था। उसके गिरोह में देवरिया जिले की रहने वाली दो महिलाएं व एक युवती शामिल थीं। 10 दिन पहले पुलिस ने दोनों महिलाओं को भी रंगदारी मांगने व धमकी देने के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

2 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

2 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 hours ago