बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राम गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा पांच की छात्रा को उसकी मां ने ही एक लाख में बेच दिया था, मामले की जानकारी होने पर बालिका की तहरीर व पुलिस ने मां और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को सीतापुर निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 13 वर्षीय बालिका कक्षा 5 में पढ़ रही है। बालिका को उसकी मां ने ही एक लाख रुपये लेकर सीतापुर निवासी युवक के हाथ भेज दिया था। युवक ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया , किसी तरह घर पहुंची बालिका को उसकी मां पुनः सीतापुर में भेजने की फिराक में थी तभी चार दिन पूर्व बालिका ने देहात संस्था को सूचना दे दी। बालिका को बरामद कर उसे वन स्टाफ सेंटर में रखा गया और प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया की बालिका की तहरीर पर उसकी मां और सीतापुर जिले के बिसवां थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी सर्वजीत वर्मा पुत्र भैया राम वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया और उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा भी लगाया गया था जहां आरोपी को नाटुकाहा बाजार से प्रभारी निरीक्षक की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…