Categories: Uncategorized

युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

नवी मुंबई/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
वासी और सानपाडा रेलवे स्टेशनों के बीच एक युवक की हत्या पूर्व में हुई थी जिसकी गुत्थी को सुलझाते हुए वाशी रेलवे पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेजने और उसके साथी को पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। वाशी रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी कटारे के अनुसार उक्त मामले में सागर राजू खरटमल और एक 17 साल के नाबालिक लड़के को नवी मुंबई के एरोली से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते जितेश बाबू बनसोडे नामक युवक की हत्या की थी, जितेश की सागर और नाबालिक लड़के के साथ गहरी दोस्ती थी सभी एरोली में रहते थे और वह एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे, घटना वाले दिन तीनों वासी और सानपाडा रेलवे स्टेशन के बीच फ्लाईओवर के नीचे शराब पीने के लिए बैठे थे। इस बार दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया इसी दौरान सागर और नाबालिक लड़के ने जितेश को धक्का देकर गड्ढे में गिराया और इसके बाद दोनों ने पत्थर मारकर जितेश की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल किया है उक्त मामले में वासी रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी, इस बीच जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सागर और एक नाबालिक लड़का जितेश के साथ ड्रग्स पी रहा है जिसके बाद पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच और खबरी से मिली जानकारी के आधार पर उक्त दोनों को गिरफ्तार किया, पूछताछ के दौरान उक्त दोनों ने जितेश की हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

6 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

6 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

7 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

7 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

7 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

7 hours ago