तस्करी की यूरिया खाद लदी पिक-अप पुलिस ने किया बरामद

सीमावर्ती गांव पड़ौली से पिक-अप पर लदी 40 बोरी यूरिया खाद पुलिस ने किया बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक पुलिस को शुक्रवार की सुबह 6 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पड़ौली में एक पिक-अप संख्या यूपी 56-AT 4294 जिस पर काफी मात्रा में भारतीय यूरिया खाद लदी है जिसे तस्कर नेपाल भेजने की फिराक मे लगे है। समय रहते अगर घेराबंदी किया जाए तो तस्करी की खाद बरामद किया जा सकता है। मुखबिर की सूचना को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष उमेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव ,सुनील कुमार वीरेन्द्र मौर्य व कांस्टेबल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर पिक-अप पर लदी 40 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद करते हुए उसे कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर लाकर मुकदमा अपराध संख्या नील 25 की धारा 113 कस्टम अधिनियम में पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु खाद लदी पिक-अप को कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया।
इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष परसा मलिक उमेश कुमार का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर खाद लदी पिक-अप को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे कस्टम कार्यालय भेज दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

5 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

6 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

7 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

7 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

7 hours ago