पुलिस मुठभेड़ मे आरोपी गैंगेस्टर को लगी गोली

घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, दर्ज हैं दर्जन भर मुकदमे

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत 15 अक्टूबर को हुए जानलेवा हमले मामले में थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की भोर में आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के ऊपर दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।
बता दें कि 15 अक्टूबर की शाम करन यादव पुत्र सजनू यादव को मोटर सायकिल सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी थी, जिसमें घायल के भाई संजय यादव ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमें गठित की गई थी, इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे कोतवाली प्रभारी शशिमौली पाण्डेय ने मुखबिर की सूचना पर हरैया पुलिया के पास पहुंच अभियुक्त को आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस बीच रोशन सिंह उर्फ हिमांशु पुत्र इन्द्रासन सिंह स्थायी निवासी गहजी थाना अहरौला वर्तमान आरटीओ आफिस ने खुद को पुलिस से घिरता हुआ देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के दिन घायल रोशन यादव ने बताया कि अमन सिंह व अंकित यादव एक मोटर सायकिल पर तथा दूसरे पर अन्य लड़के गये थे जिसे अमन सिंह ने बुलाया था, आरोपी ने बताया कि अमन व करन यादव के घर आना-जाना था, कुछ दिन पहले ही अमन के साथियों ने मारापीटा था, जिसके बदले के लिए अन्य लोगों के साथ मिल जान से मारने की नीयत से करन यादव पर गोली चलाई गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त रोशन सिंह के ऊपर जनपद सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में एक दर्जन से ज्यादे मुकदमें दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल रोशन सिंह के ऊपर बाराबंकी में गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago