मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पुलिस की अपराध शाखा ने देशभर में फैले एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 आरोपियों (जिसमें एक दंपति भी शामिल है) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी की है।
👉 पुलिस उपायुक्त (जांच) राज तिलक रोशन ने बताया कि हाल ही में पकड़े गए पांच आरोपियों ने साइबर धोखाधड़ी के लिए अपने बैंक खाते और सिम कार्ड गिरोह को बेच दिए थे।
👉 12 अगस्त को कांदिवली स्थित एक कार्यालय पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में सिम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त किए।
👉 जांच में सामने आया कि गिरोह ने 943 बैंक खाते खरीदे, जिनमें से 180 का उपयोग धोखाधड़ी के लिए किया गया।
👉 आरोपी 7,000 से 8,000 रुपये में सिम कार्ड और बैंक खाते खरीदते थे और उनका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन शॉपिंग और शेयर बाजार से जुड़ी ठगी के लिए करते थे।
📌 पुलिस के मुताबिक, अब तक मुंबई में 1.67 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि हो चुकी है।
👉 फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है
देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 332 लोगों व 203 वाहनों का सघन सत्यापन, पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया चौराहे पर बन रही अर्धनिर्मित नाली इन दिनों चर्चा का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित ब्लूमिंग बड्स स्कूल,…
राइफलमैन ओमप्रकाश गुप्ता का सैनिक सम्मान के साथ पुरैनी घाट पर अंतिम संस्कार, गांव में…
BPSC TRE 4 शिक्षक बहाली 2026: बिहार में 46 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कोयला तस्करी मामला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की…