गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस अस्पताल संचालित कर प्रसूता नवजात की मृत्यु कारित करने के आरोप में, दो अभियुक्त को कैंपियरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।2019 में मां दुर्गा हॉस्पिटल के नाम से ब्लॉक रोड कैंपियरगंज में स्थापित किया गया था जिसकी मान्यता 30 अप्रैल 2020 को समाप्त हो गई थी, वर्तमान में अस्पताल को अवैध तरीके से संचालित करते हुए मोहम्मद असलम सिद्दीकी जो ओटी टेक्नीशियन को डॉक्टर बनाकर तथा श्याम सुंदर, अनीता गिरी, नीतू भारती जिनके पास कोई डिग्री नहीं था इनको कंपाउंडर, वार्ड बाय के रूप में रखकर अस्पताल को संचालित किया जा रहा था। अस्पताल संचालक शैलेंद्र नाथ सोलंकी पुत्र राजेंद्र प्रसाद सोलंकी व श्याम सुंदर पासवान पुत्र स्वर्गीय रामप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी, सहायक पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक मौजूद रहे।
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…