सभासद को पुलिस ने अकारण किया गिरफ्तार

सभासद को रिहा न करने के दशा में नगर पालिका कार्य बाधित करने का साथियों का आह्वान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला मुख्यालय के बास देवरिया निवासी जावेद पुत्र हैदर अली निर्वाचित सभासद है, को कोतवाली पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण गिरफ्तार कर लिया। साथी सभासदों का आरोप है कि इनके वार्ड में दो लोगो में विवाद हो गयाl यह विवाद अख्तर अंसारी और रविपाल के बीच हुआl विवाद से जावेद का कोई लेना देना नही था। फिर भी पूर्व सभासद रवीपाल ने इनको फसाने के मकसद से तहरीर में जावेद का नाम दे दिया। जबकि रविपाल पहले से ही कई गंभीर मामले में वांछित है। लेकिन पुलिस द्वारा सही जांच किए बगैर जावेद को गिरफ्तार किया गया है ।
इस प्रकरण से आक्रोशित नगर पालिका देवरिया के सभासदों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और पुलिस अधीक्षक देवरिया को संबोधित पत्र में मामले को संज्ञान में लेकर सभासद जावेद को रिहा करने की मांग की हैl रिहा न करने की दशा में कहा की दिनांक 18 जुलाई 2024 से नगर पालिका की सारी व्यवस्था बाधित करने की बात कही हैl इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
नगर पालिका देवरिया के सभासद रवि प्रताप, तस्लीम मालिक, सौरभ तिवारी, माता देवी, पुष्प देवी, शिवानंद तिवारी, रमेश मल्ल, उषा देवी, बालेंद्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पवन, बंदना देवी, सत्यप्रकाश सिंह, अजय कुमार, निर्मला, बृजेश यादव, गौहर अली, इंदु देवी, प्रविंद यादव, संजय सिंह आदि सभासदों ने पत्र देकर उक्त मांग किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

9 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

9 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

9 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

9 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

11 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

17 hours ago