मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक Ilamaran के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, सरायलखन्सी, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मार्च के दौरान संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया गया।

शांति और सुरक्षा का संदेश

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।

ये भी पढ़े – पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पर्याप्त पुलिस बल तैनात

मऊ पुलिस ने होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की है। सभी थानों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

Karan Pandey

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

1 hour ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

3 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

4 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

4 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

5 hours ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

5 hours ago