डीडीयू में कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित

प्रदेश के छः विश्वविद्यालय हुए शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित हो रही प्रतियोगियों के क्रम में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में प्रदेश के छः विश्वविद्यालयों के चुने हुए विद्यार्थी कविता लेखन प्रतियोगिता में शामिल हुए। मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय फ़ैज़ाबाद, राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फ़ैज़ाबाद एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने में सरदार पटेल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। देश के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की ज़रूरत है। कुलाधिपति के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में एकता दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक सहभागिता महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का समन्वयन नोडल अधिकारी डॉ. कुशल नाथ मिश्रा, संचालन डॉ. मनीष पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक शुक्ला ने किया।
इस दौरान समाजशास्त्र विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. संगीता पाण्डेय, निर्णायक पैनल के डॉ. अभिजीत मिश्रा, डॉ. अखिल मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. विस्मिता पालीवाल, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. सुनील यादव एवं विभिन्न विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: क्यों है यह दिन खास?आज का इतिहास 25 फ़रवरी राजनीतिक…

2 hours ago

14 मार्च को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक रिकवरी से लेकर सिविल वादों तक होगा समाधान

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद औरैया में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत…

2 hours ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत गैर सरकारी संगठनों के चयन की प्रक्रिया शुरू

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में…

2 hours ago

क्लासरूम में शर्मनाक हरकत! देवरिया स्कूल वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

देवरिया में स्कूल का अश्लील वीडियो वायरल: क्लासरूम में टीचर-छात्रा का कथित प्रेमालाप, जांच शुरू…

2 hours ago

देवरिया में नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में बढ़ाई गई धाराएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस को…

2 hours ago