पीड़ित, कमजोर एवं वंचितों को विधिक सहायता देंगे पीएलवी: एडीजे

कार्यालयों एवं थानों में तैनात किए गए हैं पराविधिक स्वयं सेवक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा )। जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने जनपद के कई अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में बैठक किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिला जज ने बताया कि जनपद के कई विभागों एवं थानों में न्यायालय की तरफ से परा विधिक स्वयं सेवकों जिन्हे संक्षिप्त में पीएलवी कहा जाता है, को तैनात किया गया है। जो कि कार्यालय अथवा थाने में आने वाले वादकारी अथवा लाभार्थी को विधिक सहायता एवं विधिक जागरूकता प्रदान करेंगे। किसी भी कार्यालय, थाने एवं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच सेतु का कार्य करेंगे। इनके कार्य किसी भी पीड़ित या वंचित व्यक्ति की मदद हेतु उन्हें संबंधित कार्यालय ले जाकर अधिकारीकर्मचारी से मिलकर उस व्यक्ति समस्या का निदान का प्रयास करना, पीड़ित को अधिवक्ता उपलब्ध कराना, बालश्रम या बाल विवाह एवं तस्करी की सूचना विधिक सेवा प्राधिकरण में देना, लोक अदालत एवं अन्य विधिक अधिकारों से संबंधित जागरूकता पर्चे बाटना, श्रमिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य लोगों को उनके मूल अधिकारों, विधिक अधिकारों, संपत्ति संबंधी अधिकारों, सूचना के अधिकार, शिक्षा के अधिकार, सेवा का अधिकार, पुलिस के संबंध में उनके अधिकार, सरकार द्वारा उनके लिए संचालित विभिन्न लाभकारी अधिनियमों आदि विषयों के बारे में जागरूकता पैदा करना, वैवाहिक विवादों को सुलह केंद्र में संदर्भित कराकर मामले का निस्तारण करना इत्यादि तमाम ऐसे कार्य को जिला प्राधिकरण उन्हें निर्देशित करे वो पीएलवी द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, तहसीलदार मेहदावल आनंद कुमार ओझा, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पाण्डेय, उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मेहदावल सुमित रावत, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत हरिहरपुर अविनाश यादव, खंड विकास कार्यालय बघौली से संदीप चौधरी, खंड विकास कार्यालय अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष खलीलाबाद रामकृपाल सिंह, थानाध्यक्ष महुली सतीश सिंह, धनाध्यक्ष महिला थाना पूनम मौर्य, महिला रिपोर्टिंग चौकी धनघटा से आरती यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

2 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

2 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

2 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

3 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

4 hours ago

डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…

5 hours ago