Categories: Uncategorized

कृष्ण जन्माष्टमी पर 28 अगस्त से 7 सितंबर तक 1 लाख लोगों को मुक्त भोजन करने का लिया संकल्प

भिवंडी/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)भिवंडी के इस्कॉन मंदिर ने आगामी श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में लोगों को निशुल्क भोजन करने की व्यवस्था की है । मंदिर के पुजारियों का मानना है कि मेरा लक्ष एक लाख लोगों को निःशुल्क भोजन कराकर उनकी आत्मा को संतुष्ट किया जाए।मंदिर के पुजारी सुदामा दास ने कहा है कि इससे अच्छा त्यौहार मनाने का और कोई तरीका नहीं हो सकता। जरूरतमंदों को भोजन कराना तथा उनकी भूख को शांत करना हमारा उद्देश्य है। क्योंकि अन्न दान सबसे बड़ा दान होता है। इस्कॉन के संस्थापक ला प्रभु दास चाहते है कि मंदिर परिसर के 10 किलोमीटर के आसपास में कोई भूखा ना रहे। इसलिए इस वर्ष महान पावन पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 6000 किलो से ज्यादा अनाज लगभग 3000 किलो सब्जियां 1500 किलो शक्कर 1000 लीटर घी और लगभग 500 किलो फल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सब्जियों में तथा खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिए मसालों की व्यवस्था की गई है। मंदिर के सभी भक्तों द्वारा भोजन तैयार किया जाएगा। और उन्हें भक्तों के द्वारा आसपास के सभी गरीब स्लम एरिया में वितरित किया जाएगा। इस्कॉन द्वारा 2020 में 2,7 लाख लोगों को भोजन वितरण किया गया था। इस्कॉन मंदिर के पुजारी वह भक्तों ने कहां की लोगों को भोजन कराने तथा उनकी आत्मा को संतुष्ट करने में हमें परम आनंद मिलता है। इसलिए हम यह कार्य निरंतर जारी रखना चाहते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धा और शक्ति की आराधना में लीन दिखा जनमानस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के…

40 minutes ago

वाराणसी कॉलेज में गोलीकांड: क्लासरूम के बाहर छात्र की हत्या, बवाल के बाद आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के प्रतिष्ठित Uday Pratap College में शुक्रवार सुबह उस वक्त…

4 hours ago

बदला मौसम: बारिश से राहत, फसलों को नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शुक्रवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट…

4 hours ago

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

15 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

15 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

15 hours ago