100 घंटे स्वच्छता के लिए दिलाई शपथ

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)
शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नगर पंचायत के कर्मचारियों को हर वर्ष 100 घंटे यानी सप्ताह में दो घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाए जाने हेतु शपथ दिलाई गई।
बुधवार को नगर पंचायत के स्व० विश्वनाथ उमर सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व अधिशासी अधिकारी शिवकुमार ने मौजूद समस्त कर्मचारियों को अपने आस पास गंदगी न फैलाने और हर वर्ष 100 घंटे अर्थात सप्ताह में दो घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छता के प्रति जो बीड़ा उठाया है, उसमे हम सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है, हम सभी को स्वयं से जागरुक होकर स्वच्छता के बारे में सोचने और साफ सफाई करने की जरुरत है। उन्होंने नगर वासियों से भी अपील करते हुए कहा है कि वह इधर उधर खुले में कूड़ा न फेंके। नगर पंचायत की गाड़ियां कूड़ा एकत्रीकरण के लिए लगाई गई है, उसी में कूड़े का निस्तारण करें। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सूरज सोनकर, आकाश दत्ता, गौरव अग्रवाल, रविंद्र कुमार, विकास गौंड, सुरेश सोनकर, अमन पटवा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

48 minutes ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

1 hour ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

3 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago