वृक्षारोपण करना पुनीत कार्य-जयनाथ कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) श्री तिलक किसान लघु माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया पडरी बाजार के प्रांगण मे आम, आवंला,कटहल ,लीची , अमरूद ,
सहजन का वृक्ष रोपित किया गया।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए मां का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस रिश्ते की गरिमा को समझते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धरती पर हरियाली बढ़ाने के दृष्टिकोण से वृहद स्तर पर वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसे बचाने का संकल्प लिया है। जनता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आवाह्न किया हैं।
उन्होंने कहा धरती भी मां स्वरूप है। इसलिए पेड़ पौधे रहने से वायुमंडल का संतुलन बना रहता है। इसलिए क्षेत्रीय लोगों से अपील है कि अपने घरों व आसपास की खाली जमीन पर इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल बेहतर ढंग से करते रहे। जो पुनीत कार्य भी है।
उक्त अवसर पर ईश्वरशरण सिंह,उमेश शुक्ला,अमरजीत यादव,रमेश पाल,सुलेमान अख्तर,प्रेम शंकर तिवारी,बिडडू सिंह ,संकट मोचन सिंह,सत्येंद्र यादव, सरवन पाल ,संकट मोचन सिंह,उमेश, राजेश शाह,विशाल गुप्ता,रामप्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

1 hour ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

1 hour ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

2 hours ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

2 hours ago