Newsbeat

विश्व पर्यावरण दिवस पर सी बी एकेडमी में 51 पौधों का रोपण

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l बस्ती भानपुर क्षेत्र के अंतर्गत बरगदवा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सी.बी. एकेडमी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा कुल 51 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था।
विद्यालय के प्रबंधक अजय चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वृक्षारोपण के दौरान शिक्षिका सुशीला शर्मा, निरुपमा मिश्रा, अंगीता, शोभा तथा शिक्षक शिवकरन, भुइधर राम, शिवा, अजय यादव सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
प्रबंधक अजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

4 minutes ago

सात मौतों से गरमाई सियासत: सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने ‘ट्रिपल-इंजन’ सरकार से मांगी जवाबदेही

‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…

29 minutes ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

47 minutes ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

1 hour ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

1 hour ago

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

14 hours ago